फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lalkuan-Rajkot Express operate till November 29

हाथरस: गुजरात की यात्रा करने वालों को मिलेगी राहत, लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस अब 29 नवंबर तक चलेगी

Thu, 10 Sep 2026 10:23 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 10 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

हाथरस से राजकोट जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि मथुरा जंक्शन से भी राजकोट के लिए सीमित संख्या में ही ट्रेनें संचालित होती हैं। ऐसे में इस ट्रेन की संचालन अवधि के विस्तार से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Lalkuan-Rajkot Express operate till November 29
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे ने साप्ताहिक लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस के संचालन की अवधि बढ़ाकर अब 29 नवंबर तक कर दी है। इससे हाथरस सिटी सहित ब्रज क्षेत्र के अन्य स्टेशनों से गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्ज्तनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि इस ट्रेन से हाथरस सिटी स्टेशन से औसतन 25 यात्री आरक्षण कराकर राजकोट और मार्ग के अन्य प्रमुख स्टेशनों तक सफर करते हैं। संचालन अवधि बढ़ने से त्योहारों और विवाह सीजन में यात्रियों को सीट उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन


हाथरस से राजकोट जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि मथुरा जंक्शन से भी राजकोट के लिए सीमित संख्या में ही ट्रेनें संचालित होती हैं। ऐसे में इस ट्रेन की संचालन अवधि के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed