{"_id":"6aa2a6e5f6c286362803d905","slug":"attacked-for-protesting-against-abusive-language-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गाली-गलौज के विरोध पर किया हमला, तीन लोगों के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गाली-गलौज के विरोध पर किया हमला, तीन लोगों के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 10 Sep 2026 06:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:17 PM IST
सार
शबाना ने बताया, मंगलवार रात नदीम ने शराब पीकर गाली दी। विरोध करने पर उसने पति आमीन को पीटा। इरफान व उस्मान भी मारपीट में शामिल हो गए। शबाना के बेटे आमिर और देवर नूर हसन को भी पीटा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गांव तकिया निवासी शबाना पत्नी आमीन खां की तहरीर पर तीन लोगो के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि उनका पड़ोसी नदीम शराब पीकर गाली-गलौज करता रहता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 9:30 बजे चह शराब पीकर आया और उनके घर के सामने गालियां देने लगा। उनके शौहर आमीन ने विरोध किया तो वह उन्हें पीटने लगा। उसके दोनों बेटे इरफान एवं उस्मान भी आ गए। शबाना के बेटे आमिर एवं देवर नूर हसन ने इन लोगों समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
पिटाई से उनके पति, पुत्र और देवर को काफी चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन