{"_id":"648b6d4de33ff99ab9032c94","slug":"governments-implemented-new-pension-system-under-the-pressure-of-industrialists-hathras-news-c-56-1-sali1016-1083-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उद्योगपतियों के दबाव में लागू की गई नई पेंशन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उद्योगपतियों के दबाव में लागू की गई नई पेंशन व्यवस्था
Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम एवं अटेवा-पेंशन बचाओ मंच उप्र के संयुक्त आव्हान पर बिहार के चंपारण से प्रारम्भ हुई एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा’ बृहस्पतिवार को हाथरस पहुंची। यहां यात्रा का ब्लॉक कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अनेक शिक्षक व कर्मचारियों ने मंगलायतन पर स्वागत किया।
अलीगढ़ रोड स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं उनके साथियों का विभिन्न विभागीय यूनियनों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एनपीएस एक धोखा है। जबकि पुरानी पेंशन व्यवस्था जांची परखी व खरी व्यवस्था है। सरकारों द्वारा विभिन्न उद्योगपतियों के दबाब में नई पेंशन व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।
संगठन के प्रयासों से देश के 5 राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, एवं झारखण्ड ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू कराया गया है। जबकि आंध्र प्रदेश द्वारा अभी हाल ही में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी है। कर्नाटक के चुनाव के परिणाम के बाद अब वहां भी बहुत जल्द पुरानी पेंशन लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारें वोट की चोट ही समझती हैं। अतः आगामी चुनावों में हम सभी को अपने परिवार व रिश्तेदारों सहित पुरानी पेंशन के मुद्दे पर ही वोट करना होगा।
विज्ञापन
सभा के बाद यात्रा डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से आगरा की ओर से पुनः शुरू हुई। गांधी पार्क तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं शहीद स्मृति स्थल पर शहीदों की प्रतिमाओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। हाथरस से आगरा की ओर जा रही यात्रा का सादाबाद में विभिन्न स्थानों पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पंचायतराज विभाग, युवा कल्याण विभाग, लेखपाल संघ, चिकित्सा विभाग सहित अनेक विभागों के विभागीय संघों पदाधिकारियों सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।