फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fair Mr. Dauji Maharaj: Instructions for painting the fair complex with light colors

मेला श्री दाऊजी महाराज: हल्के रंगों से मेला परिसर की पुताई करने के निर्देश

Thu, 22 Aug 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fair Mr. Dauji Maharaj: Instructions for painting the fair complex with light colors
हल्के रंगों से मेला परिसर की पुताई करने के निर्देश
विज्ञापन

डीएम ने किया मेला परिसर का औचक निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में चल रही मेले की तैयारियों का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मेला परिसर में चल रही रंगाई-पुताई का अवलोकन कर मंदिर की सुर्री और दंगल परिसर में हल्के रंगों से पुताई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पालिका की टीम को शौचालयों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
दो सितंबर से शुरू होने वाले मेला श्रीदाऊजी महाराज को जिला प्रशासन की ओर से तेज गति से तैयारियों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों से लगातार मॉनीटरिंग करके चल रहे कार्यों की प्रगति ली जा रही है। बुधवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मेला परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में हरे रंग की पुताई होती पाई गई, जिसे देख डीएम ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह मंदिर परिसर में पुताई के लिए हल्के रंगों का प्रयोग करें। दंगल परिसर और मेला प्रांगण मंच को गुलाबी रंग से पुताई करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर से मेला प्रांगण को जाने वाली सीढ़ियों पर बने शौचालयों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मेला परिसर में निर्धारित समयावधि में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने में बेहद कम समय रह गया है। सभी अधिकारी अपनी देखरेख में जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा कराएं और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस मौके पर नगर पालिका परिषद टीम के साथ साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed