{"_id":"570402e54f1c1b5935c813cd","slug":"wall-collapse-buried-three-children-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुरसान में दीवार गिरने के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव महामौनी में मंगलवार की दोपहर हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के श्यामवीर सिंह के घर की दीवार गिरने से पास खेल रहे तीन बच्चे इसमें दब गए। इसमें एक दस साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को आगरा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा उस समय हुआ, जब श्यामवीर के घर के नौहरे में बंधी भैंस ने इस दीवार को टक्कर मार दी। दीवार पहले से कमजोर थी और गली की ओर झुकी हुई थी। इसकी कुछ ईंटें पहले से निकली हुई थीं। भैंस की टक्कर से दीवार गिर पड़ी और पास खेल रहे भूपेंद्र (8 वर्ष) पुत्र हीरालाल, इंशात(7) पुत्र हरिओम और नेहा(10) पुत्री नरेंद्र कुमार चपेट में आ गए। दीवार गिरने से हुई आवाज को सुनकर ग्रामीण श्यामवीर के घर की ओर भागे। आनन-फानन दीवार के मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। मुरसान सीएचसी पर नेहा को मृत घोषित किए जाते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। भूपेंद्र और इंशात की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से भूपेंद्र को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नेहा के शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ मुरसान मोहम्मद असलम का कहना है कि हादसे के बाद घायलाें को अस्पताल पहुंचाया गया है। नेहा के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।