{"_id":"58bef8604f1c1b2e65dc4161","slug":"vehicle-bypass-by-death-on-the-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर दंपति को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईपास पर दंपति को वाहन ने रौंदा, मौत
अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसे में दंपति की मौत के बाद जिला अस्पताल पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर स्थित अपने खेत से लौट रहे गांव कपूरा के दंपति को सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है।
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कपूरा के रहने वाले बाबूलाल के मुताबिक उनके भाई बेनीराम पुत्र गनपत सिंह सोमवार रात को पत्नी अनार देवी के साथ खेतों पर गए थे। रात को काम खत्म कर दोनों बाईपास पर पैदल-पैदल घर आ रहे थे। तभी वाहन ने उन्होंने रौंद दिया। अनार देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अनार देवी और गनपत सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। यहां अनार देव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं डॉक्टरों ने गनपत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उनका उपचार शुरू कर उन्हें रेफर किए जाने की तैयारी शुरू कर दी। रेफर किए जाने से पहले ही गनपत सिंह ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाबूलाल की शिकायत पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।