फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stolen four, including home guards, by drinking intoxicants

नशीली चाय पिलाकर होमगार्ड समेत चार को अचेत कर लूटा

Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोहाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरोहाथरस।  Updated Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stolen four, including home guards, by drinking intoxicants
demo pic
उत्तर-मध्य रेलवे स्टेशन हाथरस जंक्शन पर जहाखुरान गिरोह के सदस्यों ने चार लोगों को बुधवार को अपना शिकार बनाया। इन बदमाशों ने चाय में जहरीली चीज पिलाकर इन लोगों के पास से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान पार कर दिए। जीआरपी हाथरस जंक्शन ने जहरखुरानों के शिकार इन चारों लोगों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें से सिर्फ दो लोग ही अपना नाम-पता बता पा रहे हैं, जबकि बाकी दो अभी अचेत पड़े हुए हैं।    
विज्ञापन

 
बागला जिला अस्पताल में उपचार के बाद कुछ होश में आए होमगार्ड गिर्राज किशोर दुबे पुत्र रघुवर दयाल निवासी कैमार कोतवाली चंदपा ने बताया कि वह हाईकोर्ट में चल रहे अपने मुकदमे की पैरवी कर लौटा था। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर उतरने के बाद वह हाथरस रोड हॉल्ट पर पैसेंजर ट्रेन में बैठने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे चाय पिला दी, जिसके बाद वह अचेत हो गया और उसे होश नहीं रहा।
विज्ञापन


उसके पास करीब पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन था, जोकि अब उसके पास नहीं हैं। इसी प्रकार होश में आए दूसरे युवक चंद्रपाल निवासी छावनी कासगंज ने बताया कि वह गुड़गांव में नौकरी करता है। वह हाथरस जंक्शन स्टेशन पर उतरकर हाथरस रोड स्टेशन पर कासगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे चाय पिला दी, जिसके बाद उसे भी होश नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास भी करीब 400 रुपये और मोबाइल फोन था, जबकि एक युवक जो देर शाम तक अचेत था, उसका नाम विशेष बताया जा रहा है, लेकिन उसे भी अभी तक होश नहीं आया है। एक भगवा वेषधारी वृद्ध भी अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। इन दोनों के पास क्या था, इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed