{"_id":"5a8712bc4f1c1ba32a8b7bfd","slug":"quarrel-for-molestation-two-factions-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर मारपीट आमने-सामने आए दो पक्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर मारपीट आमने-सामने आए दो पक्ष
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन, हाथरस।
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
molestation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू कर लिया। बाद में इस मामले में समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार बाजार से घर जा रही एक युवती को एक दुकानदार ने छेड़ दिया। इसके बाद युवती पक्ष के लोग बाजार में इकट्ठा हो गए और आरोपी दुकानदार को सबक सिखाने की बात करने लगे। इसी दौरान आरोपी दुकानदार के पड़ोसी दुकानदार ने मामले में समझौता कराने की पहल शुरू कर दी। वह बार-बार पीड़िता के परिजनों से आरोपी को माफ करने की बात कहने लगा। इसी दौरान पीड़िता के परिजनों में से एक ने उसके थप्पड़ रसीद दिया।
दुकानदार को थप्पड़ मारे जाने से लोग दुकानदार के पक्ष में जमा हो गए। इधर पीड़िता के पक्ष के कुछ और लोग भी बाजार में आ गए। एक भाजपा नेता के दुकानदारों के समर्थन में पहुंचने से मामले ने दूसरा रंग ले लिया। इसकी भनक जैसे ही पुलिस को लगी, एसओ प्रवीन कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। माहौल बिगडने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। मौके से छह आरोपियों को दबोच लिया गया और थाने लाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों के कई लोग कोतवाली पहुंच गए। कस्बे के कई संभ्रांत लोग भी कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौते कराने की कोशिश में जुट गए। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के बाद पुलिस ने सख्त हिदायत देकर आरोपियों को छोड़ दिया। एसओ प्रवीन कुमार ने भविष्य में कहासुनी या झगड़ा करने पर कड़ी क कार्रवाई की चेतावनी दी है।