{"_id":"6a9c74af3e71cb68c805594f","slug":"the-dowry-bullet-is-racing-all-the-way-from-police-stations-to-the-courts-badaun-news-c-123-1-bdn1038-172251-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज की बुलेट थानों से लेकर कचहरी तक भर रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज की बुलेट थानों से लेकर कचहरी तक भर रही रफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामलों में दर्ज रिपोर्ट में एक दिलचस्प पैटर्न सामने आया है। बुलेट की धक-धक दहेज के मामलों में दोपहिया वाहनों में सबसे ज्यादा धाक जमाए है। एक तरह से देखें तो दहेज में मांगी जा रही बुलेट थानों से लेकर कचहरी तक रफ्तार भर रही है। दहेज से संबंधित कई शिकायतों में बुलेट का जिक्र किया गया है।
जनपद में 1 जनवरी 2026 से 31 अगस्त 2026 तक दहेज उत्पीड़न के दर्ज 15 मामलों में बुलेट की मांग की गई है। इसमें सबसे अधिक मामले महिला थाने में दर्ज हैं। सहसवान व उघैती में दो-दो और कोतवाली, कुंवरगांव, जरीफनगर, अलापुर और कादरचौक में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)
केस - 1
बुलेट और 2 लाख नहीं देने पर प्रताड़ना का आरोप
सहसवान थाना निवासी महिला ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि निकाह के बाद पति और ससुराल पक्ष ने बुलेट बाइक व 2 लाख रुपये की मांग की। मना करने पर प्रताड़ित करने लगे। मामले में जांच के बाद केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
विज्ञापन
केस - 2
बुलेट और सोने की चेन न मिलने पर घर से निकाला
दातागंज थाना क्षेत्र की महिला ने महिला थाने में तहरीर देकर कहा है कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसका पति दहेज में बुलेट बाइक नहीं लाने पर पिटाई किया करता है। अप्रैल में थाने में शिकायत की थी। पुलिस की ओर से जांच पूरी होने के बाद मामले में चार्जशीट लगा दी गई।
केस - 3
बुलेट नहीं मिली तो पत्नी को पीटा
कादरचौक थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शादी में ससुराल पक्ष की ओर से बुलेट की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर पति उसको पीटता था। प्रताड़ित महिला ने कादरचौक थाने में पति समेत 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
केस - 4
बुलेट और 5 लाख नहीं लाने पर घर से निकाला
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बेटी के पति समेत 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि बेटी का निकाह होने के बाद ससुराल पक्ष ने बुलेट बाइक और 5 लाख रुपये दहेज में मांगे। न लाने पर पीटकर घर से निकाल दिया।
दहेज के ज्यादातर मामलों में दोहराई जा रही रटी-रटाई कहानी
दहेज प्रतिषेध अधिनियम के थाने में दर्ज मामलों पर गौर करें तो ज्यादातर में बुलेट बाइक, कार और नकदी वाली रटी-रटाई कहानी दोहराई जा रही है। कई मामलों में देवर, जेठ, ननदोई और ससुर पर छेड़खानी का आरोप भी है। दर्ज मामलों की जांच में तमाम मामले झूठे साबित हुए हैं। ऐसे में वास्ताविक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाता। पुलिस भी दहेज उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से नहीं लेती है। यही कारण है कि ज्यादातर मामलों में आरोपियों को जमानत भी आसानी से मिल जाती है।
दहेज उत्पीड़न संबंधी अधिकतर मामलों में एक कंपनी की बाइक के मामले सामने आते हैं। इनमें से अधिकतर मामले जांच में फर्जी पाए जाते हैं। कई मामलों में दंपती और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होने पर भी ऐसे मामले दर्ज करा दिए जाते हैं। साक्ष्यों के आधार पर मामलों में चार्जशीट या एफआर लगाई जाती है। - डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण