फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six arrested, including five members of a gang of thieves; eight theft cases solved.

Kanpur News: चोर गिरोह के पांच सदस्य सहित छह गिरफ्तार, आठ चोरियों का खुलासा

Sun, 06 Sep 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Six arrested, including five members of a gang of thieves; eight theft cases solved.
कानपुर देहात। रूरा थाना पुलिस ने पांच चोरों व एक चोरी का सामान खरीदने वाले सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह एक साल से सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से जेवर, नकदी, तमंचा, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद कर जिले के अलग-अलग थानों में हुईं चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन

सीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने टीम के साथ शुक्रवार रात को इंजुआरामपुर-गेंदामऊ चौराहा के पास घेराबंदी कर कार में बैठे औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र के देवरांव निवासी नौशाद अली उर्फ छोटे, आजाद उर्फ रजोल, दिबियापुर थाना क्षेत्र के गहेसर अनुज यादव, अजीतमल थाना क्षेत्र के तकिया दलेलनगर निवासी अमन अली व इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के पक्का बाग साईं बिहार कॉलोनी निवासी अरमान उर्फ अदनान को गिरफ्तार किया। जबकि आरोपियों को चोरी के जेवर गलाकर बेचने के एवज में रुपये देने वाले बिधूना के भिखरा निवासी अभयराज सोनी उर्फ अमन सोनी हाल निवास कछपुरा वार्ड बिधूना को शनिवार सुबह गेंदामऊ चौराहा स्थित देवस्थान के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी नौशाद, अरमान के पास से एक-एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा जेवर, 97 हजार रुपये, छह मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग सूने मकानों की रेकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन लोगों ने अक्तूबर 2025 में अकबरपुर थाना क्षेत्र के बंसनपुरवा में चोरी की थी। इसके अलावा जुलाई माह में एचडीएफसी बैंक के सामने कस्बा रूरा, कठारा रोशनमऊ थाना रूरा, सनाया खेड़ा थाना मूसानगर, चकचालपुर थाना भोगनीपुर, कलेनापुर थाना बरौर, ग्राम मुजफ्फरपुर संदलपुर, जसापुर व जैतापुर थाना मंगलपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वह लोग चोरी के जेवर अमन सोनी को देते थे जो जेवर गलाने के बाद बाजार में बेचता था और उन लोगों को रुपये मुहैया करवाता था। शुक्रवार को गिरोह के सदस्य सर्राफा कारोबारी अमन से पूर्व में बेचे जेवर के रुपये लेने व शेष चोरी के जेवर बेचने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
पहले बाइक, फिर कार से करने लगे चोरियां
थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के सदस्यों के पास से बरामद हुई स्कॉर्पियो कार में गलत नंबर प्लेट लगी हुई थी। गिरोह के सदस्य चोरी के दौरान कार की नंबर प्लेट बदल लेते थे। बरामद कार को सीज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग पूर्व में बाइकों से क्षेत्र में घूम-घूम कर रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कुछ महीने पहले गिरोह के सरगना नौशाद ने चोरी की रकम से स्कॉर्पियो खरीदी थी। वारदात के दौरान कुछ साथी मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर निगरानी करते हैं तथा अन्य साथी मकानों के ताले, दरवाजे एवं सेफ/अलमारियां तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

...................
बयान.....
सर्विलांस टीम से मिले इनपुट व घटनाओं की छानबीन के दौरान मिले सुराग की मदद से पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य व चोरी का सामान खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से सभी को जेल भेजा गया है। आरोपियों के लिंक आदि की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। - विनय कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed