{"_id":"56f825344f1c1b0933f1545a","slug":"police-man-beat-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की दबंगई, कार चालक को पीटा, कार में तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की दबंगई, कार चालक को पीटा, कार में तोड़फोड़
सहपऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
टूटी हुइऱ्ई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ (हाथरस)। फिरोजाबाद में तैनात गांव बुढ़ाइच के एक सिपाही ने रुपये न देने पर एक कॉलेज की कार के ड्राइवर को जमकर पीटा। उसने गांव के युवकों को बुलाकर कार में तोड़फोड़ और कॉलेज के स्टाफ से भी मारपीट की। आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
केसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी क्वालिस गाड़ी को चालक गौरव कुमार रविवार को ठीक कराने जा रहा था। गांव बुढ़ाइच की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने महरारा चौराहे पर गाड़ी को रुकवा लिया। राकेश कुमार नाम के युवक ने खुद को फिरोजाबाद एसओजी टीम में बताते हुए चालक से अवैध वसूली को दबाव बनाया।
चालक ने रुपये देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चालक के शोर मचाने पर पास से ही कॉलेज का स्टाफ मौके पर पहुुंच गया। इस पर राकेश ने भी गांव में फोन कर दिया। उसके गांव से दो गाड़ियों में भरकर युवक आ गए। उनके हाथों में लाठी, चाकू एवं हॉकी लगी हुई थी। आते ही उन युवकों ने स्टाफ की पिटाई करना शुरू कर दी। कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
कालेज प्रबंधक ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के आने से पहले ही यह युवक गाड़ी में सवार होकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सिपाही राकेश कुमार समेत योगेश कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार व 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।