फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gas Tanker-bus collision, six passengers injured

गैस टैंकर-बस की भिड़ंत, छह यात्री जख्मी

Tue, 09 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
अमर उजाला, सिकंदराराऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gas Tanker-bus collision, six passengers injured
Gas Tanker - फोटो : amar ujala
पंत चौराहे पर सोमवार को तड़के सवारियों से भरी एक बस के एलपीजी टैंकर से टकराने से अफरा-तफरी मच गई। बस टैंकर के पिछले हिस्से से अटककर कई मीटर घिसटती गई और उसके बाद बिजली के पोल से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन


गनीमत थी कि सुबह का समय होने से चौराहे पर भीड़ नहीं थी ओर टैंकर भी गैस रहित था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में बस के क्लीनर का सिर फट गया और कई सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन


सुबह बस को मौके से हटवाया गया। तब कहीं जाकर चौराहे पर आवागमन सुचारू हो सका। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई थी।

बता दें जयपुर से बरेली तक डीलक्स कोच बसें चलती हैं। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे बस बरेली जाने के लिए जैसे ही पंत चौराहे पर पहुंची, वैसे ही अलीगढ़ की तरफ जाते एचपी कंपनी के एलपीजी टैंकर के पिछले हिस्से से गड्ढों के कारण जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर से बस की चालक साइड की केबिन का हिस्सा टैंकर के पिछवाड़े फंस गया। टैंकर बस को 20 मीटर तक खींचता ले गया। बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस परिचालक कदीर का सिर फट गया।


बाद में कई सवारियां तो घायल होने के बावजूद दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। जिस तरह बस बिजली के पोल से टकराई। ऐसे में अगर पोल टूट जाता तो ऊपर से गुजर  रहे एचटी लाइन के तार बस के ऊपर गिरते तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed