फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bank account opened in the name of a fake foundation; two nabbed.

Gurugram News: फर्जी फाउंडेशन के नाम पर खुलवाया था बैंक खाता, दो काबू

Sun, 11 Oct 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bank account opened in the name of a fake foundation; two nabbed.
बरेली से पकड़े गए दोनों, साइबर ठगों को दिया था खाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। निवेश के नाम पर करीब 74.35 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली की सद्भावना कॉलोनी निवासी रणविजय और इंदिरा नगर निवासी अनुज अग्रवाल के रूप में हुई है।
पूछताछ में पता चला कि ठगी की रकम में से चार लाख रुपये जिस बैंक खाते में आए थे, उसे रणविजय ने फर्जी फाउंडेशन के नाम पर खुलवाया था। आरोप है कि रणविजय ने यह बैंक खाता अनुज अग्रवाल को उपलब्ध कराया, ताकि इसका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा सके। दोनों आरोपियों को यह बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के बदले 50-50 हजार रुपये मिले थे। 10 मई 2026 को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध दक्षिण थाना में शिकायत देकर बताया कि उसके साथ निवेश के नाम पर करीब 74.35 लाख रुपये की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


----
खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार
गुरुग्राम। निवेश के नाम पर 7.72 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर अपराध शाखा सेक्टर-56 टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी दीप एनक्लेव निवासी तरुण के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि में से 60 लाख रुपये जिस बैंक खाता में आए थे, वह आरोपी ने साइबर ठगों को 45 हजार रुपये में दिया था। पीड़ित की शिकायत पर छह जनवरी को साइबर अपराध पूर्व थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed