फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   FIR registered against car driver for issuing threats.

Sirsa News: धमकी देने के आरोप में गाड़ी चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against car driver for issuing threats.
सिरसा। सांगवान चौक के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने, पुलिस अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने व वर्दी उतरवाने की धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने गाड़ी चालक जिले सिंह निवासी गांव केरांवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 22 सितंबर की है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे सांगवान चौक के पास सड़क पर चार-पांच गाड़ियां खड़ी होने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने वाहन चालकों को गाड़ियां हटाने के लिए कहा। आरोप है कि ब्रेजा गाड़ी में बैठा जिले सिंह फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

गाड़ी के शीशे बंद होने के कारण पुलिसकर्मी ने खिड़की के पास जाकर उसे वाहन हटाने के लिए कहा। इस पर वह भड़क गया और पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए वीडियो बनाने लगा। पुलिसकर्मी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में जिले सिंह गाड़ी लेकर वहां से चला गया। पुलिस के अनुसार विवाद उसी समय मौके पर सुलझ गया था, लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।
वायरल वीडियो में जिले सिंह पुलिसकर्मी से कहता सुनाई दे रहा है कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं। वह एसपी और डीसी को भी जनता का नौकर बताता है। इसके अलावा वह पुलिसकर्मी से एसपी को मौके पर बुलाने की बात कहता है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी जिले सिंह के खिलाफ शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed