{"_id":"6aca8b907d66a9c4710dc71d","slug":"man-out-for-a-walk-shot-in-the-abdomen-over-a-land-dispute-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103879-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जमीन के विवाद में सैर पर गए व्यक्ति को पेट में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जमीन के विवाद में सैर पर गए व्यक्ति को पेट में मारी गोली
विज्ञापन
पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेटे के बयान पर सेक्टर-10ए थाना में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10ए थाना इलाके के गढ़ी हरसरू गांव में शनिवार सुबह 4 बजे जमीन के विवाद की रंजिश में सैर पर गए व्यक्ति दिनेश को गोली मार दी गई। आरोप है कि जेसीबी लेकर वहां जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 30 से अधिक लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। बचाव करने दिनेश का भाई पहुंचा तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दिए बयान में मोहित ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह शनिवार अल-सुबह भी खेतों की ओर सैर पर गए थे। आरोप है कि खेतों की जमीन को लेकर इनके दादा के भाई पक्ष से ही विवाद चल रहा है। मामला अदालत में भी विचाराधीन है। आरोप है कि दिनेश शनिवार को जब सैर करने गए तो वहां दूसरे पक्ष के 30 से अधिक लोग जेसीबी लेकर पहुंचे थे। वे जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसका दिनेश ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी।
पेट में गोली लगने से दिनेश वहीं पर गिर गए। पता चलते ही दिनेश के भाई भी खेतों की ओर गए तो आरोपियों ने उन्हें भी डंडों व अन्य हथियार से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। परिवार के लोगों को वारदात का पता चला तो वे भी मौके पर गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेश के पेट में गोली लगी है। वारदात की सूचना मिलने पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस भी मौके पर व अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मोहित के बयान पर सेक्टर-10ए थाना में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।