फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dumper runs over elderly woman, drags her 100 meters along the road.

Kannauj News: डंपर ने बुजुर्ग महिला को कुचला, 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा

Sun, 11 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dumper runs over elderly woman, drags her 100 meters along the road.
फोटो :27: रेशमवती की फाइल फोटो।
मानीमऊ। कस्बा की रेलवे क्रॉसिंग के निकट शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक कन्नौज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेशमवती को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद महिला डंपर में फंसकर करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं।
विज्ञापन


ठठिया क्षेत्र के हरौली गांव की रेशमवती कन्नौज के मोहल्ला मौसमपुर स्थित मायके से घर लौट रही थीं। वह नेशनल हाईवे पार कर मानीमऊ रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला डंपर के नीचे फंस गई। डंपर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भी चालक डंपर को तेज कर भाग निकला। सूचना पर मानीमऊ चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, चीख-पुकार मच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए गति अवरोधक बनवाने की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी चालक व वाहन की तलाश की जा रही है।

फोटो :27: रेशमवती की फाइल फोटो।

फोटो :27: रेशमवती की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed