{"_id":"6aca8a88d04c1a0e960605d5","slug":"complainants-faced-difficulties-due-to-the-strike-by-lekhpals-revenue-accountants-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157564-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लेखपालों की हड़ताल के कारण फरियादी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लेखपालों की हड़ताल के कारण फरियादी रहे परेशान
विज्ञापन
फोटो :47: काली पट्टी बांध कर बैठे लेखपाल। स्रोतः लेखपाल संगठन
कन्नौज। लेखपालों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसे में समाधान दिवस में पुलिस से जुड़े मामलों की ही सुनवाई हो सकी। सदर कोतवाली सहित तिर्वा, ठठिया, छिबरामऊ, तालग्राम, गुरसहायगंज में भी यही हाल रहा। फरियादियों का कहना है कि भूमि विवाद और पैमाइश के मामले अटके पड़े हैं। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से आम जनता परेशान है। अधिकारियों ने जल्द हड़ताल खत्म कराने का आश्वासन दिया।
डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें
कन्नौज। थाना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने जनसुनवाई की। डीएम ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग समन्वय बनाकर मौके पर जांच करें। एसपी ने पुलिसकर्मियों को फरियादियों से शालीन व्यवहार और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर वैभव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।