फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   542 kg of analogue paneer being supplied from Mewat to Rewari was seized and destroyed.

Rewari News: मेवात से रेवाड़ी सप्लाई होने आ रहा 542 किलो एनालॉग पनीर पकड़ा, किया नष्ट

Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
542 kg of analogue paneer being supplied from Mewat to Rewari was seized and destroyed.
पनीर को किया जा रहा नष्ठ। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात भूड़ला गांव में एनालॉग पनीर से भरी पिकअप पकड़ी है। गाड़ी से बरामद की गई 542 किलोग्राम पनीर नष्ट करा दी गई। यह पनीर मेवात क्षेत्र से लाया जा रहा था और इसकी आपूर्ति रेवाड़ी में होनी थी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रख रही है। इसी दौरान भूड़ला गांव में पनीर से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी गई। गाड़ी में बड़ी मात्रा में पनीर भरा हुआ था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि पनीर मेवात से रेवाड़ी लाई जा रही थी। यहां इसकी आपूर्ति होनी थीथी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनकी शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
जिले में पनीर की सप्लाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की यह हाल के दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 26 सितंबर को भी विभाग की टीम ने 540 किलोग्राम एनालॉग पनीर से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी थी। उस मामले में भी बड़ी मात्रा में पनीर को लेकर कार्रवाई की गई थी। अब भूड़ला गांव में 542 किलोग्राम पनीर पकड़े जाने से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति और उनकी गुणवत्ता की जांच का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।दरअसल, त्योहारी सीजन में मिठाइयों, दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पर निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed