{"_id":"5b7b107142c79246764167b2","slug":"181534791793-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के लिए युवक का अपहरण,दो लाख की डिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती के लिए युवक का अपहरण,दो लाख की डिमांड
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शहर के तालाब चौराहे से स्कार्पियो में सवार कुछ लोग एक युवक को अगवा कर ले गए। सासनी के गांव तिलौठी का रहने वाला यह युवक हाथरस से मथुरा जा रहा था, तब उसे कुछ लोग स्कार्पियो में डालकर ले गए। अब उसके एवज में दो लाख की फिरौती मांगी जा रही है। उसके पिता ने इस सिलसिले में पुलिस को अवगत कराया है।
सासनी के गांव तिलौठी का रहने वाला युवक अरविंद पुत्र सुरेशचंद भागवत कथाओं में संगीत वादन करता है। सोमवार की सुबह वह भागवत के लिए हाथरस के तालाब चौराहे से मथुरा जा रहा था तो इसी दौरान कुछ स्कार्पियो सवार उसे वहां से अगवा कर ले गए।
जब वह मथुरा नहीं पहुंचा तो उसके परिचितों को चिंता हुई। परिजनों को भी इसकी जानकारी हुई। बताते हैं कि अरविंद का एक भाई दिल्ली में रहता है। शाम को उसके भाई के पास अरविंद के फोन से ही फोन पहुंचा। इसमें उसकी रिहाई के बदले दो लाख की डिमांड की गई है। अरविंद के पिता ने इसकी मौखिक सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी है।