{"_id":"67def1a08a5335b27e0f6028","slug":"bsa-and-brc-offices-will-open-even-on-holidays-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अवकाश में भी खुलेंगे बीएसए व बीआरसी कार्यालय, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अवकाश में भी खुलेंगे बीएसए व बीआरसी कार्यालय, आदेश जारी
Sat, 22 Mar 2025 10:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:51 PM IST
सार
मार्च अंत को देखते हुए बीएसए और बीआरसी कार्यालय अवकाश में भी खुलेंगे। इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
हाथरस की बीएसए स्वाती भारती
- फोटो : स्वाती भारती एक्स एकाउंट
विस्तार
वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए हाथरस बीएसए स्वाति भारती ने बीएसए कार्यालय और सभी बीआरसी कार्यालयों को 31 मार्च तक अवकाश के दिन भी खुला रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बीएसए स्वाति भारती ने कहा है कि विभाग द्वारा विभिन्न मदों में भेजी गई धनराशि को विद्यालयों के खातों में हस्तांतरित करने व आहरण कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा भेजी गई धनराशि लैप्स नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन