{"_id":"66aae3fd744ccdfdcc0f2827","slug":"anurags-effigy-burnt-in-protest-against-rahuls-remarks-hathras-news-c-56-1-hts1001-118183-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: राहुल पर टिप्पणी के विरोध में फूंका अनुराग का पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: राहुल पर टिप्पणी के विरोध में फूंका अनुराग का पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक
Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
सार
पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के राधाकृष्ण कृपा भवन स्थित शिविर कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचकर उन्होंने अनुराग ठाकुर और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करते कांग्रेसियों से पुलिस की होती खींचतान
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया। गुस्साए कांग्रेसियों ने 31 जुलाई को अगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन किया और अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिलाध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के राधाकृष्ण कृपा भवन स्थित शिविर कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचकर उन्होंने अनुराग ठाकुर और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, अविनाशचंद पचौरी, ठा. कृपेंद्र सिंह चौहान, योगेश कुमार ओके, सत्यप्रकाश रंगीला, कृष्ण गुप्ता, बीना गुप्ता, आमना बेगम, मुन्नी देवी, हरिशंकर वर्मा, रोशनलाल वर्मा आदि शामिल थे।