फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   18 teachers relieved, notice issued against four

Hathras News: 18 शिक्षक कार्यमुक्त, चार के खिलाफ नोटिस जारी

Mon, 24 Jun 2024 06:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 24 Jun 2024 06:19 AM IST
सार

स्थानांतरण  के बाद 18 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है। पांच शिक्षक अब कार्यमुक्त होना नहीं चाह रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के रवैये मनमानी करार देते हुए सख्त रुख अपनाया है। बीएसए ने चार शिक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन
18 teachers relieved, notice issued against four
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत स्थानांतरित हुए बेसिक शिक्षा विभाग के 18 शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। कार्यमुक्त होने में आनाकानी करने वाले चार शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले साल पारस्परिक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का आदेश जारी किया था। उस दौरान काफी शिक्षक स्थानांतरण लेकर हाथरस से विभिन्न जनपदों में चले गए थे। इनमें से 23 शिक्षक पूर्व में इस प्रक्रिया का लाभ ले चुके थे। इसलिए विभाग ने इन शिक्षकों का आवेदन निरस्त कर दिया था। इसपर यह शिक्षक न्यायालय चले गए थे। पिछले दिनों न्यायालय ने इन शिक्षकों को भी इस प्रक्रिया का लाभ देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी। 18 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है। पांच शिक्षक अब कार्यमुक्त होना नहीं चाह रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के रवैये मनमानी करार देते हुए सख्त रुख अपनाया है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने चार शिक्षक सहायक अध्यापक रोहित चौधरी, अध्यापक वीकेश, अध्यापिका रेखा, मीनू गौतम के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। बीएसए ने इन सभी शिक्षकों को पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed