{"_id":"755dbd538fb6e464776b39315fbc5418","slug":"youth-should-not-back-from-conflict-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवानों को संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवानों को संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में 11वां स्थान पाने वाले
विज्ञापन
शहर के सत्यम मिश्र को गुरुवार को उनके आवास पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन
सभा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
आजाद नगर स्थित सत्यम के आवास पर सम्मानित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि नौजवानों को कभी संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए। नौजवानों को अपने भविष्य की खातिर एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसी लक्ष्य को पार करने को मेहनत करनी चाहिए। ऐसा जिले के होनहार सत्यम ने करके भी दिखाया है।
एक किसान के घर में जन्म लेकर प्रदेश में पीसीएस परीक्षा मे प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त करना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सीएम अखिलेश यादव द्वारा भी सत्यम मिश्रा को सम्मानित कराया जाएगा।
सभा के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्र ने कहा कि सत्यम ने आरक्षण के इस दौर में प्रदेश पीसीएस परीक्षा में 11वां स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इनके पिता एक किसान हैं, उन्हीं के अथक प्रयासों व बेटे सत्यम के दृढ़ संकल्प के बाद यह शुभ घड़ी आई, जिसके बाद जिला भी अपने आप को गौरवान्वित कर रहा है।
इस मौके पर शुभम मिश्रा, प्रसंग त्रिवेदी, मोहित अवस्थी, शांती स्वरूप मिश्र, अनूप दीक्षित, अजीत त्रिवेदी, हरिकांत मिश्र, सोमेश द्विवेदी, राहुल मिश्र, गोपाल, यज्ञ प्रकाश मिश्रा, अनिल पांडे, अमित मिश्रा, बृजराज सिंह आदि मौजूद थे।