{"_id":"6a9b14ba8185f15b2c0ab658","slug":"celebrations-rang-out-in-every-home-hardoi-news-c-213-1-hra1001-156085-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घर-घर बजी बधाई, कान्हा को माखन-मिश्री का लगाया भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घर-घर बजी बधाई, कान्हा को माखन-मिश्री का लगाया भोग
विज्ञापन
फोटो-10- श्रीकृष्ण राधा के वेश में सजे रुद्रांश व गुड़िया। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर-घर बधाई बजी। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाया। राधा-कृष्ण, माता देवकी-यशोदा, वसुदेव को भोग प्रसाद अर्पित सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए गए।
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के उल्लास के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने घरों और मंदिरों को सजाया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का शृंगार किया। भगवान लड्डू गोपाल को पंचामृत, फल और विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया, झांकियां सजाईं। बच्चों ने भी श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप धारण कर जन्माष्टमी उत्सव में अपनी भागीदारी की।
बाजारों में शुक्रवार को भी चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए खीरा, फल-फूल, मोर पंख, बांसुरी और अन्य सजावटी सामग्री की खरीदारी की। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के भगवान श्रीकृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं आना-जाना रहा।