फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five malaria patients are being reported daily.

Hardoi News: मलेरिया के हर रोज मिल रहे पांच मरीज

Sat, 05 Sep 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five malaria patients are being reported daily.
फोटो- 19- मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई। संवाद
हरदोई। बरसात के मौसम में संक्रामक और मच्छर जनित बीमारियों में वृद्धि देखी जा रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पैथोलॉजी में रोजाना 150 से अधिक रक्त नमूनों की जांच हो रही है, जिनमें चार से पांच मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक सलाह जारी की है। इसमें लोगों से घरों और कार्यस्थलों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई है। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गogoi ने जन-जागरूकता को डेंगू से बचाव का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि रोजाना मलेरिया के चार से पांच मरीज आ रहे हैं। तीन डेंगू मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें उपचार दिया जा चुका है। हालांकि, टाइफाइड के मामले काफी बढ़े हैं। डॉ. गोगोई ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडिस मच्छर दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्र कुमार ने डेंगू के लक्षण बताए। इनमें अचानक तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों व मांसपेशियों में तेज दर्द, उल्टी या त्वचा पर लाल चकत्ते शामिल हैं। उन्होंने तुरंत जांच कराने और गंभीर स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी। बिना डॉक्टर की सलाह के एस्पिरिन या आईबुप्रोफेन न लें। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार पैरासिटामोल और पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed