{"_id":"640b6efeac7f65fd5c03004f","slug":"the-last-rites-of-the-innocent-took-place-in-tight-security-hardoi-news-c-12-1-116834-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कड़ी सुरक्षा में हुआ मासूम का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कड़ी सुरक्षा में हुआ मासूम का अंतिम संस्कार
Fri, 10 Mar 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में हुआ मासूम का अंतिम संस्कार
- अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम, मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हुई थी हत्या
संवाद न्यूूज एजेंसी
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम के साथ रिश्ते में चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। मासूम की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। मासूम का अंतिम संस्कार गर्रा नदी के पिपरिया पुल के पास किया गया। फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन घर के बाहर खेलते समय आठ साल की मासूम गायब हो गई। जो अर्धनग्न के साथ बेहोशी की हालत में मिली थी। परिजन जब उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, तो रास्ते में इसकी मौत हो गई थी। आरोपी रिश्ते में चाचा कृष्णा के प्रति लोगों में गुस्सा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिजनों ने मासूम का पिपरिया गांव के निकट गर्रा पुल के पास उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही। सभी ने नम आंखों से मासूम को अंतिम विदाई दी। घटना के बाद से गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। मासूम के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
आरोपी के भतीजे पर हमला करने दौड़ी भीड़
आठ साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत से गांव का हर एक शख्स गुस्से में है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया था। इसके बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मासूम और आरोपी का अगल-बगल में है। मासूम बच्ची के घर के बाहर जमा भीड़ की नजर आरोपी के भतीजे पर पड़ी तो भीड़ उस पर हमला करने दौड़ पड़ी, लेकिन आरोपी का भतीजा भीड़ के हाथ नहीं लगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सांसद और विधायक ने बंधाया ढांढस
हरदोई। भाजपा सांसद जय प्रकाश रावत व सवायजपुर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू शुक्रवार को मासूम बच्ची के गांव पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गहरा शोक जताया और शोक संतप्त परिवार को हिम्मत से काम लेने का ढाढ़स बंधाया। (संवाद)