फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wild Animal Attack Kills Elde

हरदोई: चारपाई पर सो रही वृद्धा की जंगली जानवर के हमले में मौत, चेहरे-गर्दन पर मिले निशान

Fri, 11 Sep 2026 05:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुरहरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुरहरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र के भीखपुर एमा गांव में आबादी से बाहर अधबने मकान के बाहर तिरपाल के नीचे चारपाई पर सोई 65 वर्षीय वृद्धा की जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वृद्धा का शव चारपाई पर मिला

विज्ञापन
Wild Animal Attack Kills Elde
डीएफओ जे बी सिन्डे मृतका के बेटे श्रीराम से बातचीत करते हुए - फोटो : amar ujala

विस्तार

उनके चेहरे और गर्दन पर जानवर के नोचने के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए के हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू कराई, लेकिन अधिकारियों ने तेंदुए के हमले की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन

गोमती नदी के किनारे बसे भीखपुर एमा गांव में आबादी से करीब 100 मीटर दूर छेदाना राठौर अधबने मकान में रह रही थीं। उनके साथ पुत्र श्रीराम, बहू रामजानकी और बच्चे भी रहते हैं। बृहस्पतिवार रात छेदाना मकान के बाहर तिरपाल के नीचे चारपाई पर सो रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के भौंकने पर बाहर आया बेटा

श्रीराम के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह मकान से बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने मां छेदाना को चारपाई पर मृत पड़ा देखा। उनके चेहरे और गर्दन पर किसी जानवर के नोचने के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। तेंदुए के हमले की चर्चा होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

वन विभाग ने तेंदुए के हमले से किया इनकार

सूचना पर अतरौली पुलिस के साथ कछौना के रेंजर विनय सिंह जादौन भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास कांबिंग कराई। रेंजर विनय सिंह जादौन ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुत्ता प्रजाति के किसी जंगली जानवर के हमले से वृद्धा की मौत होने की आशंका है। उन्होंने तेंदुए की मौजूदगी से इनकार करते हुए सियार, भेड़िया या लकड़बग्घे में से किसी जानवर के हमले की आशंका जताई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी का पता लगाने के लिए निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed