फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passengers upset due to lack of buses, fight for seats

Hardoi News: बसों की कमी से यात्री परेशान, सीट के लिए मारामारी

Fri, 24 May 2024 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to lack of buses, fight for seats
हरदोई। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और बस में सीट के लिए भी मारामारी रही। इससे स्थानीय स्टेशन पर आने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं, विभाग यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से रोज 148 बसों का संचालन होता है। इन बसों से प्रतिदिन इन दिनों 10 से 12 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इस समय लोकसभा निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में रोडवेज बसों को पोलिंग पार्टी व सुरक्षा बलों को एक जनपद से दूसरे जनपद तक पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसके कारण रोडवेज बसों को गैर जनपद भेजा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का शनिवार को मतदान होना है।
विज्ञापन

इसलिए जिले की 53 बसों को गैर जनपद भेज दिया गया है। बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से मार्गों पर बसों की संख्या कम हो गई है। इससे शुक्रवार को स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और जब बस आई तो बस में चढ़ने और सीट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। पूरे दिन रोडवेज स्टेशन पर यही नजारा रहा। रोडवेज बस स्टेशन पर कानपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे लक्ष्मी कांत ने बताया कि वह 11 बजे बस स्टेशन आ गए थे, मगर एक बजे तक बस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ जाने के लिए परिवार के साथ रोडवेज बस स्टेशन आए रामनरेश ने बताया कि वह अहिरोरी में रहते हैं। उनको लखनऊ जाना था, वह सवा 12 बजे स्टेशन पर आ गए थे, मगर एक बजे तक कोई बस नहीं आई। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि चुनाव कार्य भी आवश्यक है। यात्रियों को यथा संभव समय से बस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed