{"_id":"52062fb712541aad28dff8a7216e161f","slug":"giti-will-be-enhanced-in-young-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईटीआई में निखारे जाएंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईटीआई में निखारे जाएंगे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के युवाओं में स्किल डेवलपमेंट के लिए राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणों मेें भी बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो र्गई। इसे लेकर पहली बार सवायजपुर के रंपुरा खमरिया मेें खुलने वाले प्रशिक्षण केंद्र में टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम ट्रेड खोली जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले वर्ष से प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में युवाओेें को तकनीकी शिक्षा देने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोल गए थे। बदलते दौर के साथ मांग के अनुसार इनके ट्रेडों में बदलाव आया। बिलग्राम स्थित जीआईटीआई ड्राफ्टमैन मैकेनिक की जगह पर ड्राफ्टमैन सिविल ट्रेड शुरू हुई। वहीं, लखनऊ रोड स्थित जीआईटीआई में मैकेनिकल रेडियो टीवी ट्रेड को बंद कर मैकेनिकल इलेक्ट्रानिक ट्रेड शुरू किया गया है।
विज्ञापन