{"_id":"6410c7fe8db594d9028c5e64a18900e2","slug":"drizzle-the-weather-pleasant-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम हाो गया खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम हाो गया खुशगवार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम की गर्माहट
विज्ञापन
में कुछ नरमी दिखाई दी। हालांकि, बारिश नहीं हो पाई। सुबह लगातार
बूंदाबांदी होते रहने के कारण मौसम के मिजाज ठंडे देख लोगों ने भी राहत की
सांस ली।
यह अलग बात है कि बूंदाबांदी के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने से लेकर जरूरी कार्यों के लिए आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि बुधवार को बढ़ी उमस व तेज गरमी ने आम जनमानस को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया था। हर कोई एक बार फिर बारिश की मांग करने लगा था।
जिसके बाद देर रात बढ़ी उमस में लोग पसीने पसीने हुए बगैर न रह सके। गुरुवार की सुबह सवेरे उमड़े बादलों ने बारिश तो नहीं की पर बूंदाबांदी कर मौसम की गर्माहट को काफी हद तक कम करने का प्रयास किया।जिस तरह से बादल छाए हुए थे, उससे ऐसा लगा कि मानो घनघोर बारिश होने वाली है।
बहरहाल सुबह से दोपहर तक रुक रुक कर हुई बूंदाबांदी से लोगों को जहां एक तरफ गर्मी से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर कइयों के कार्य भी प्रभावित हुए या फिर उन्हें भीग कर जाना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो 24 घंटे पूर्व के ही तापमान से करीब पांच डिग्री कम है। लोगों को इस बूंदाबांदी से निश्चित रूप से राहत मिली होगी।