फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District's health services falling victim to negligence; vaccination drive also affected.

Hardoi News: लापरवाही की भेंट चढ़ रहीं जिले की स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण भी प्रभावित

Sat, 05 Sep 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
District's health services falling victim to negligence; vaccination drive also affected.
हरदोई। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लापरवाही की भेंट चढ़ती जा रही हैं। सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा। नियमित टीकाकरण और संस्थागत प्रसवों को बढ़ाने पर जोर देने के बावजूद स्थिति ठीक नहीं है। जनपद के चार ब्लॉकों की स्थिति काफी खराब है। आला अफसरों ने इस पर काफी नाराजगी भी व्यक्त की और शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति पर जोर दिया।
विज्ञापन


शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और टीबी रोगाणु से लड़ने में सक्षम बनाने के लिए नियमित टीकाकरण कराया जाता है। बीसीजी का टीका नवजात को जन्म से छह माह के भीतर लगा दिया जाता है लेकिन बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने में जिले की स्थिति ठीक नहीं है। जिले में बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण टीकाकरण किए जाने में लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते माह तक जिले के 1.31 लाख बच्चों का नियमित टीकाकरण होना था लेकिन जिले में 42,200 बच्चों का ही टीकाकरण हुआ। टीकाकरण की धीमी प्रगति पर सबसे अधिक शाहाबाद, भरावन, बेहंदर और सुरसा की स्थिति खराब है। जिले के 19 विकास खंडों में उक्त चार ब्लॉकों की स्थिति ठीक न होने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसव की भी स्थिति नहीं ठीक

संस्थागत प्रसवों को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है फिर भी संस्थागत प्रसवों की स्थिति ठीक नहीं है। बीते माह जनपद की 19 ब्लॉकों में 5227 संस्थागत प्रसव हुए हैं। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने प्रसवों की प्रगति में कमी होने पर बावन, हरियावां, टड़ियावां और कछौना के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को नोटिस दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अगली बार प्रगति कम मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed