{"_id":"5ced7dc1bdec22073c2c8d82","slug":"women-deadbody-found-hanged-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
Tue, 28 May 2019 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलूथोक उत्तरी में मंगलवार शाम महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। ससुरालियों का कहना है कि वह पति की मौत से आहत थी। जबकि मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला आलूथोक उत्तरी निवासी राममूर्ति की एक माह पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद से उसकी पत्नी नितिका (22) परेशान रहती थी। उसके एक वर्ष की बेटी है। मंगलवार शाम नितिका का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। बेटी के रोने की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे। ससुर गंगाराम ने देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी समधी सुरेंद्र को घटना की जानकारी दी। नितिका के पिता सुरेंद्र और मां सुधा मौके पर पहुंचे। सुधा ने ससुरालियों पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। ससुर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन