फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Was murdered teenager for ransom

फिरौती के लिए की गई थी किशोर की हत्या

Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Was murdered teenager for ransom
आराोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। शाहाबाद के खेड़ा बलाईकोट मोहल्ला से अपह्त किशोर की हत्या फिरौती नहीं मिलने के कारण की थी। आरोपी अपने साथी के साथ उसे बहला फुसलाकर साइकिल से बाग में ले गया था। जहां पर बेल्ट से गला घोटकर कुएं में फेंक दिया था। मंगलवार को एसपी उमेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में वारदात का खुलासा करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी उमेश कुमार सिंह ने वारदात का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि निजाम (16) की हत्या का मास्टर माइंड पड़ोसी निसार पुत्र इसरार ही निकला। उसने अपने दो साथियों रामजीवन और फरमान को शामिल किया था। एसपी ने बताया कि निसार ही निजाम को बहला फुसलाकर साइकिल पर लेकर लोनी के बाग में पहुंचा था। इसके बाद रामजीवन और फरमान भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान अपहरण और फिरौती की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। जिसके चलते पुलिस सक्रिय हो गई थी नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया था। इससे लोनी स्थिति बाग की लोकेशन ट्रेस हुई थी। इधर, परिजनों की तरफ से फिरौती की रकम का भी कोई बंदोबस्त नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते तीनों ने बेल्ट से गला दबाकर निजाम की हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंककर ऊपर से घास डाल दी थी। एसपी ने बताया कि निसार और रामजीवन को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि तीसरा आरोपी फरमान फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed