{"_id":"5c2fbf513e5b65d1abab423ad07590ef","slug":"the-hut-burnt-spark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से झोपड़ी जलकर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंगारी से झोपड़ी जलकर राख
ब्ययूराो, अमर उजाला हरदाोई
Updated Tue, 02 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौनी निवासी इंदल राठौर की लाई, चना व मूंगफली भूनने वाली भट्ठी पुरानी गल्ला मंडी में है। सोमवार की शाम सात बजे वह भट्टी बंद करके अपने घर चले गए थे। लगभग 10 बजे के आसपास उसी रोड से एक बारात गुजरी। बारात में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी अचानक झोपड़ी पर जा गिरी जिससे झोपड़ी में आग लग गई और सामान जलने लगा। करीब 11 बजे मंडी के व्यापारियों ने इंदल को फोन पर सूचना दी, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। मंडी के व्यापारियों ने दमकल व पुलिस को सूचना दी, पर दमकल 2 घंटे बाद पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, पर पानी खत्म हो गया।
आग पूरी तरह बुझने से झोपड़ी जलती रही। इंदल राठौर के बताया कि झोपड़ी में 20 बोरा मूंगफली, 10 बोरा चना व लाई, एक नई ठेलिया, तौलने का इलेक्ट्रानिक कांटा व अन्य सामान रखा था जो जल गया। पुलिस ने इंदल राठौर की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की। पूछताछ के लिए बाराती पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस कोतवाली ले आई है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं। उधर, एसडीएम ने नुकसान का जायजा लेने को तहसील के राजस्व कर्मियों को भेेजा है।