फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Historic thugs in Saurashtra had looted the laborers

सुरसा में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने की थी मजदूरों से लूट

Thu, 25 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 25 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Historic thugs in Saurashtra had looted the laborers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : amarujala

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में इसी महीना हुई लूट की अलग- अलग दो वारदातों का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कि या। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों वारदात बघौली थाना क्षेत्र निवासी ईनामी बदमाशों ने अंजाम दी थी। उनके पास से माल बरामद कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ निवासी रामनाथ व इसी थाना क्षेत्र के बरबटापुर निवासी रामकृपाल लखनऊ में मजदूरी करते हैं। 18 मई को दोनों रोडवेज से गांव लौठ रहे थे। रात करीब 9 बजे दोनों वल्लीपुर गांव के सामने उतरे थे। जहां से पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन


उवैसपुर गांव के निकट दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर दस हजार रुपये लूट लिए थे। शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। इससे बदमाश फायरिंग करते हुए भागे थे। इस दौरान बदमाशों की एक बाइक छूट गई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया था और सुरसा थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने लूट की वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में लूट का खुलासा किया। बताया कि सुरसा पुलिस ने बुधवार रात मरसा बाजार के जंगल से बघौली थाना क्षेत्र के केशवन निवासी हरिश्चंद्र पुत्र छेद्दा रैदास और राम बक्स पुत्र राम प्रसाद निवासी सिरदारपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की ।

बताया कि दोनों इनामी बदमाश हैं। उन्होंने दावा किया कि रामनाथ व राम कृपाल के साथ दोनों ने साथियों के साथ मिलकर लूट की थी। उनके पास से चोरी की हीरो होडा बाइक, एटलस गोल्ट साइकिल, एक मोबाइल व 2000 रुपये बरामद किया गया है।

एसएपी बताया कि दोनों बदमाशों ने ही थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम निवास व रामकिशोर से 12 मई को मारपीट कर बाइक लूट ली थी। पीड़ितों की तहरीर पर 13 मई को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


हरिश्चंद्र व राजा बक्स ईनामी बदमाश हैं। दोनों पर 1500-1500 का इनाम हैं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हरिश्चंद्र के  विरुद्ध लूट व गैंगेस्टर व आर्म एक्ट में 11 मामले दर्ज हैं। इसी तरह राजाबक्स के  विरुद्ध भी अलग-अलग थानो में सात मामले दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed