{"_id":"5989fc624f1c1bbd5d8b4866","slug":"alcohol-mafia-jp-s-younger-son-absconding-preparing-for-attachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया जेपी का छोटा बेटा फरार, कुर्की की तैयारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफिया जेपी का छोटा बेटा फरार, कुर्की की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेपी गुप्ता के आवास पर नोटिस चस्पा करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। अवैध शराब के कारोबारी और पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर शिकंजा और कस गया है। अब तक फरार चल रहे शराब करोबारी के पुत्र को न्यायालय ने फरार घोषित कर दिया है। फरारी की नोटिस पुलिस ने मंगलवार को जेपी के आवास सहित अन्य ठिकानों पर भी चस्पा कर दी। अब एक माह के अंदर गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गैर प्रांतों की शराब खपाकर चंद वर्षों में ही बड़ा आर्थिक और राजनीतिक साम्राज्य खड़ा करने वाले जेपी गुप्ता के दिन खराब चल रहे हैं। सूबे की सत्ता मेें परिवर्तन होने के बाद जेपी के अवैध कारोबार पर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शिकंजा कस दिया था।
विज्ञापन
अवैध कारोबार में जेपी गुप्ता और उनके बड़े पुत्र गौरव गुप्ता को जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में जेपी गुप्ता का छोटा बेटा सौरभ भी वांछित है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। अंतत: न्यायालय ने सौरभ को फरार घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिहानी के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को जेपी के हरदोई स्थित आवास, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर फरारी की नोटिस चस्पा कर दी गई। उन्होंने बताया कि अब अगर एक माह के अंदर सौरभ न्यायालय में हाजिर न हुआ या फिर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को जेपी के हरदोई स्थित आवास पर पिहानी कस्बे के चौकी प्रभारी अमर पाल और राहुल बाल्यान ने नोटिस चस्पा की। जेपी गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता वर्तमान में पिहानी की ब्लॉक प्रमुख हैं।