फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After 14 months of marriage, the girl's murder

शादी के 14 महीने बाद युवती की हत्या

Thu, 23 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 23 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
After 14 months of marriage, the girl's murder
मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ करते एसओ जटाशंकर व अन्य पुलिस कर्मी। - फोटो : amarujala

माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र में विवाह के 14 माह बाद नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गंाव समुखा निवासी सूरज की शादी करीब 14 माह पहले कछौना के समसापुर निवासी सुशील की बेटी नीलू (22) के साथ हुई थी। दोनों के एक माह का बेटा है। बुधवार शाम नीलू शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


सूचना पर सुशील समुखा गांव पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नीलू की हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना बुधवार शाम चार से पांच बजे की है और उसे रात 11 बजे सूचना दी गई। वह गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे तो घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ थी।

आंगन में बेटी के शव था। सास को छोड़कर घर के अन्य सदस्य वहां से भाग चुके थे। इस पर उन्होंने थाने सूचना दी। पुलिस व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष जटा शंकर सिंह ने ग्रामीणों व मृतका की सास से पूछताछ की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के पिता सुशील की तहरीर पर पति सूरज, ससुर रामखेलावन, सास मीना, देवर आदर्श उर्फ छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। जांच क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। पंचनामा रिपोर्ट मिलते ही उस दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


उधर,  मृतका की सास मीना ने बताया कि पति- पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। सूरज ने नीलू को डांट दिया। कुछ देर बाद वह किसी काम से चली गई। वापस लौटी तो नीलू  कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed