फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दवा लेने आए मरीज का बैग काटकर तीस हजार उड़ाएं

दवा लेने आए मरीज का बैग काटकर तीस हजार उड़ाएं

Tue, 05 Mar 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
दवा लेने आए मरीज का बैग काटकर तीस हजार उड़ाएं
हरदोई। जिला अस्पताल में दवा लेने आए मरीज का बैग काटकर उचक्कों ने तीस हजार रुपये पार कर दिए। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

बेहटागोकुुल थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरा निवासी चंद्रपाल पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने मंगलवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया से तीस हजार रुपये निकाले और रुपये झोले में रखकर जिला अस्पताल दवा लेने आ गए। जिला अस्पताल में वह एक्स रे कक्ष के पास खड़े थे। तभी से पीछे से तीन महिलाएं उनको धक्का मारते निकल गईं। महिलाओं के आगे बढ़ने पर उन्होंने अपना बैग देखा तो वह तीन जगह से कटा था। उसमें से तीस हजार रुपये और पास बुक गायब थी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की लेकिन महिलाओं के विषय में जानकारी नहीं हो सकी। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराई जा रही है।


जिला अस्पताल में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए गेट और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना के बाद जब यूपी 100 की टीम ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखने की कोशिश की तो पता चला कि कैमरे खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed