{"_id":"5b1ac5934f1c1ba86e8b709d","slug":"11528481171-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में पत्नी भी की गई नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या में पत्नी भी की गई नामजद
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फालोअप
युवक की हत्या में पत्नी नामजद
- मृतक के भाई ने दी एक और तहरीर
- गला काटकर की गई थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को युवक की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में भाई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मृतक की पत्नी को भी नामजद किया गया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम को भी लगाया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाने वाले विमल भारती (30) पुत्र वीरेंद्र सिंह का शव उसके मलौथा में बने मकान में पड़ा मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसका पेट भी धारदार हथियारों से फाड़ दिया था। कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ ममता कुरील भी मौके पर पहुंची थीं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने लिए थे। घटना के हालात किसी करीबी द्वारा हत्या किए जाने की ओर स्पष्ट इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी नमिता, दुकान पर काम करने वाले नौकर सोनू और मृतक के एक दोस्त खुशीराम को भी हिरासत में लिया है। गुरुवार को मृतक के भाई पंकज ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। शुक्रवार को उसने एक और तहरीर देकर मृतक की पत्नी नमिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरी घटना को अवैध संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।