फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aged sitting on protest for economic help

आर्थिक मदद के लिए धरने पर बैठा वृद्ध

Thu, 27 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 27 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aged sitting on protest for economic help

आर्थिक मदद को लेकर स्वीकृत पांच लाख की धनराशि अब तक

विज्ञापन
मुहैया न होने से खिन्न संडीला निवासी वृद्ध गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गया। सीएम को संबोधित डीएम को दिए गए ज्ञापन में वृद्ध ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उसका धरना जारी रहेगा।

आईआर इंटर कालेज संडीला के पास निवासी रामकुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि वह जय गुरुदेव के शिष्य व समाजवादी पार्टी का प्रचारक भी हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसको मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की राशि को स्वीकृत किया गया था।

उसने बताया कि धनराशि के स्वीकृत हुए भी काफी लंबा समय हो गया, पर उसे अब तक राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है। उसने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी संडीला स्तर से उसकी राशि को रोका जा रहा है। आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है, जिसके बाद ही राशि को दिए जाने की बात कही जा रही है।

वृद्ध ने बताया कि उसकी स्थिति ऐसी नहीं है, जो सुविधा शुल्क दे सके। उसने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि उसे जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed