फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10.36 crore will speed up the work of three routes including Pihani-Budhgaon

Hardoi News: 10.36 करोड़ से पिहानी-बूढ़ागांव समेत तीन मार्ग के कार्यों में आएगी तेजी

Fri, 30 May 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
10.36 crore will speed up the work of three routes including Pihani-Budhgaon
पिहानी-कुल्हावर मार्ग पर जारी निर्माण कार्य।
हरदोई। अतिरिक्त जिला मार्ग पिहानी-बूढ़ागांव-कुल्हाघाट समेत तीन मार्गों के चौड़ीकरण के काम में तेजी आएगी। शासन तीनों मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के चल रहे काम के लिए दूसरी किस्त में 10.36 करोड़ से अधिक रुपये दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को दूसरी किस्त के रुपये देने के साथ ही काम को समय से पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से बिलग्राम से अल्हागंज मार्ग से पलिया-बेड़ीजोर-कड़हर होते हुए फर्रुखाबाद जिले को जोड़ने वाले मार्ग के साथ ही मटियामऊ-मंसूरनगर-पतसिया और पिहानी-बूढ़ागांव-कुल्हाघाट मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने इन मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के साथ पहली किस्त के रुपये भी दे दिए थे। शासन ने स्वीकृति के सापेक्ष अब बचे रुपये में से तीनों मार्गों के लिए 10,36,60,000 रुपये और दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया-बेड़ीजोर-कड़हर होते हुए फर्रुखाबाद जिले को जोड़ने वाले मुख्य जिला मार्ग के लिए शासन ने 4,56,60,000 रुपये दिए हैं। मटियामऊ-मंसूरपगनर-पतसिया भुड्डा मार्ग के लिए 3,00,00,000 रुपये और पिहानी-बूढ़ागांव-कुल्हाघाट मार्ग के लिए 2,80,00,000 रुपये पीडब्ल्यूडी को दे दिए हैं। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की तरफ जारी पत्र जिले के अफसरों को मिल गया है।

तीनों मार्गों पर समय अनुकूल होने से काम कराया जा रहा है। शासन से इन तीनों मार्गों के लिए दूसरी किस्त के रुपये दिए जाने की जानकारी है। रुपये मिलने से काम में और तेजी आएगी।
आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article