फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man attacked with a country-made pistol and a knife at his home; critically injured.

Hapur News: घर पर आकर युवक पर तमंचे व चाकू से हमला, गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with a country-made pistol and a knife at his home; critically injured.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी कपिल ने अपने बड़े भाई के दो सालों पर घर पर आकर उनके भाई पर तमंचे व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कपिल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके बड़े भाई अमित सोमवार की रात करीब 11 बजे घर पर मौजूद थे। इसी बीच उनके भाई के दो साले प्रशांत त्यागी व निशांत त्यागी यहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे व चाकू से उनके बड़े भाई पर हमला कर दिया। हमले में उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भााग गए। वह लहूलुहान अवस्था में अपने भाई को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की तहरीर पर प्रशांत व निशांत त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed