फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three injured in collision between car and bike on Delhi-Lucknow National Highway in Hapur

यूपी हादसा: दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और बाइक की टक्कर, हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल

Fri, 18 Sep 2026 01:30 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 01:30 PM IST
सार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की बाइक और पंचर की दुकान पर खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Three injured in collision between car and bike on Delhi-Lucknow National Highway in Hapur
हापुड़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की बाइक और पंचर की दुकान पर खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,ल शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे फॉर्च्यूनर कार  दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद कार पंचर की दुकान पर पंचर लगवा रहे ट्रैक्टर से भी जा टकराई। हादसे में बाइक सवार जाहिद और उनकी पत्नी इकराना खातून निवासी सरूरपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, फॉर्च्यूनर में सवार चालक वीरेंद्र तिवारी और मिथलेश शर्मा भी घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सीओ राहुल यादव का कहना है कि घायलों का उपचार करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed