{"_id":"6a8f20d82687a1d0f70884ae","slug":"the-prime-minister-will-interact-with-two-players-from-the-district-today-hapur-news-c-135-1-hpr1003-147295-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले के दो खिलाड़ियों से आज संवाद करेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले के दो खिलाड़ियों से आज संवाद करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खिलाडी मयंक कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मोनाड विश्वविद्यालय में आज खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले के दो युवा खिलाड़ी मयंक कुमार और मोनिका संधू से संवाद करेंगे। वहीं सिंभावली स्थित किसान डिग्री कॉलेज में प्रधानमंत्री के संवाद का प्रसारण किया जाएगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिंह और जिला युवा अधिकारी एकता मिश्रा ने बताया कि मोनाड विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन शुरू हो जाएगा। इसमें देशभर के खिलाड़ियों से संवाद के माध्यम से युवाओं के विचार, सुझाव व आकांक्षाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद के दौरान खिलाड़ियों से खेल जगत की उपलब्धियों, चुनौतियों और युवा प्रतिभाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत की जाएगी।
यूपी स्कूल स्टेट में पदक जीत चुके है मयंक
हापुड़ के आदर्श कॉलोनी निवासी मयंक कुमार एसएसवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र हैं। वह गढ़ क्षेत्र के डीआर इंटरनेशनल स्कूल में खेलाे इंडिया सेंटर पर एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025 में वह यूपी स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं हिमानी संधू
सिंभावली क्षेत्र के गांव हसुपुर निवासी हिमानी संधू भी खेलो इंडिया सेंटर से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। वह चार साल से तैयारी कर रही हैं। वर्ष 2023-24 में वह जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग कर चुकी है। उनका मानना है अगर जिले के खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलें तो वह बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।