{"_id":"6a92c77aa23927d7050e7760","slug":"contract-worker-electrocuted-to-death-in-hapur-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन?: ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा संविदाकर्मी झुलसा, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन?: ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा संविदाकर्मी झुलसा, उपचार के दौरान हुई मौत
Sat, 29 Aug 2026 05:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:20 PM IST
सार
हापुड़ के हरोड़ा गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट से झुलसे संविदाकर्मी भीम उर्फ पप्पन की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भाई ने सहकर्मी पर शटडाउन के बावजूद रंजिशन लाइन चालू करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हापुड़ में करंट से झुलसे संविदाकर्मी की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले में शनिवार को गांव हरोड़ा में ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलसे ऊर्जा निगम के संविदाकर्मी भीम उर्फ पप्पन निवासी गांव हरोड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके भाई ने सहकर्मी पर शटडाउन के बावजूद रंजिशन बिजली की लाइन चालू करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव हरोड़ा निवासी राकेश ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनके भाई भीम हरोड़ा बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। राकेश का आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात गांव का ही एसएसओ उनके भाई से रंजिश रखता था। भीम ने आरोपी के कथित अनैतिक कार्यों को लेकर जेई से कई बार शिकायत की थी।
विज्ञापन
राकेश के अनुसार, शनिवार सुबह आरोपी ने भीम को गांव के जंगल में ट्रांसफार्मर पर काम करने के लिए भेजा था। काम करने के लिए उन्होंने भरना बिजलीघर से शटडाउन लिया था। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी ने रंजिशन प्लेट हटाकर बिजली की लाइन चालू कर दी। ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे भीम करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
उन्हें उपचार के लिए हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राकेश ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।