{"_id":"64f614457c98a7ef250419d9","slug":"teachers-protest-in-front-of-bsa-office-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2652-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Mon, 04 Sep 2023 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को जिलेभर से आए शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की भी मांग उठाई। राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के जिला मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि नई पेंशन का शिक्षकों को कोई लाभ नहीं है। सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन ही जीने का सहारा होती है, इसे भी छीन लिया गया है। पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही हैं।
उन्होंने कैशलेश चिकित्सा, सुविधा प्रतिकर अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश घोषित करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शिशौदिया ने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। शिक्षकों के लिए सदैव संघर्ष करते रहने का भरोसा दिया। कोषाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि शिक्षक हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल करा कर ही दम लेंगे। संगीता सक्सेना ने शिक्षक एकता पर बल दिया। धरना देने वालों में हातिम अली, मुकेश, महेश, संजीव त्यागी, रीना चौहान, अमित भाटी, असलम, इशरत अली, अरुण हूण, अंशु सिद्धू, संजय असलम, बिजेंद्र, सतेन्द्र, सुनील, मोहर सिंह, सरिता लता, तनुराधा, अजय, दिनेश, रेनू, अंजू, नाहिद, ज्योति, ग्यासुद्दीन, हर्षवर्धन, विरेन्द्र, सुशील, मूलचंद शर्मा का सहयोग रहा।