फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rashtriya lok adalat

Hapur News: टूटे रिश्तों का सहारा बनी लोक अदालत, 37 दंपती फिर हुए एक

Sat, 09 Dec 2023 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Dec 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
rashtriya lok adalat
हापुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सुलह समझौते के आधार पर रिकार्ड 1 लाख 39 हजार तीन सौ 91 मामलों का निस्तारण कर पांच करोड़ 78 लाख 32 हजार आठ सौ 68 रुपये का समझौता किया गया। जिसमें परिवार कोर्ट ने पारिवारिक कलह के मामलों के निपटारे में अहम भूमिका निभाई। पारिवारिक कलह के कारण एक दूसरे से अलग रह रहे 37 दंपतियों को फिर से मिलाया गया। सुबह से ही वादकारी अपने मामलों के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में कचहरी में पहुंचने शुरु हो गए। सुरक्षा को लेकर कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह द्वारा किया गया। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 8001 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला जज मलखान सिंह द्वारा 12 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 8100 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विदुषी सिंह द्वारा 37 वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 58 वादों का निस्तारण कर 17527000 रुपयों का अर्थदंड वसूल किया गया। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग आनंद बिहारी श्रीवास्तव द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर 1611455 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन

अपर जिला जज पॉक्सो द्वितीय कमलेश कुमार द्वारा 6 वाद, अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट उमाकान्त जिंदल द्वारा 17 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय डॉ. रीमा बंसल द्वारा दो वादों का निस्तारण कर पांच सौ रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम श्वेता दीक्षित द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर 25000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज एफटसी प्रथम राखी चौहान द्वारा छह वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय विरेश चन्द्रा द्वारा दो वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3410 लघु आपराधिक वादों का हुआ निपटारा
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा 3410 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया। जिसमें 307970 रुपये का अर्थदंड व 1153500 रुपये का सेटलमेंट वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम प्रीति मोगा द्वारा 15 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय रवि कुमार द्वारा 15 वादों का निस्तारण कर 2472119 रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनाली रत्ना द्वारा 1260 वादों का निस्तारण कर 84380 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेशवर अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा 357 वादों का निस्तारण कर 605494 रुपये का सेटलमेंट व 16200 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेशवर वर्तिका द्वारा 247 वादों का निस्तारण कर 19130 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम बिंदिया भटनागर द्वारा सात वाद, सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 114 वादों का निस्तारण कर 23470 रुपये का अर्थदंड, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 899 वादों का निस्तारण कर 29540 रुपये रूपये का अर्थदंड, सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी प्रथम धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 875 वादों का निस्तारण कर 1730000 रुपये का सेटलमेंट व 35950 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 52 वाद का निस्तारण कर 6900 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम तन्वी सिंह द्वारा 600 वादों का निस्तारण कर 828460 का सेटलमेंट व 66500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।

बैंकों ने 317 मामले निपटाए
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 317 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 30701000 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जिसमें 13724000 रुपये की धनराशि बैंकों को नकद में प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न प्रकार के 131073 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 139391 मामलों का निस्तारण कर 57832868 का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed