फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   body of 70-year-old man found on roof of market near power station

हापुड़ में हड़कंप: मार्केट की छत पर मिला शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं; जांच में जुटी पिलखुवा पुलिस

Sat, 26 Sep 2026 12:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 12:51 PM IST
सार

पिलखुवा में शनिवार सुबह बिजली घर के पास एक मार्केट की छत पर 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की।

विज्ञापन
body of 70-year-old man found on roof of market near power station
छत पर 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी बाजार में शनिवार सुबह बिजली घर के पास मार्केट की छत पर 70 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला गढ़ी निवासी महमूद अली घर से बाहर घूमते रहते थे। शनिवार सुबह लोगों ने मार्केट की छत पर उनका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन भी वहां आ गए। पुलिस ने शव का बाहरी निरीक्षण किया, लेकिन शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार महमूद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से बाहर घूमते रहते थे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed