फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur's products shine at international trade show; 14 stalls set up

Hapur News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमके हापुड़ के उत्पाद, लगे 14 स्टॉल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hapur's products shine at international trade show; 14 stalls set up
ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में स्टॉल का निरीक्षण करते प्रा​धिकरण के वीसी मुकेश चंद। स्रोत
हापुड़। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार से शुरू हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो जिले के उत्पाद भी लोगों को खूब भाये। जिले से लगाए गए 14 स्टॉल पर पहुंच कर लोगों ने उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इनमें तीन एक्सपोर्टस के स्टॉल भी शामिल हैं। जिले के अधिकारी भी इस दौरान यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रेड शो में उद्योग विभाग की ओर से एक जनपद, एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जिले से स्टॉल लगाए गए हैं, इसमें 14 उद्यमी और हस्तशिल्पियों ने हिस्सा लिया है। शुक्रवार को ट्रेड शो में एचपीडीए की ओर से वीसी मुकेश चंद्र व सचिव अमित कादियान और उपयुक्त उद्योग खुशबू सिंह भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

मुकेश चंद्र ने कहा कि ट्रेड शो के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार में प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इससे उत्पादों की पहचान बढ़ती है और देश-विदेश के खरीदारों से सीधे संपर्क स्थापित करने में मदद मिलती है। उद्यमियों को नए व्यापारिक अवसर, बाजार विस्तार और संभावित ग्राहकों से जुड़ने का मंच मिलता है। साथ ही दूसरे उद्यमियों के उत्पादों और नई तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने कहा कि ओडीओपी योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले के विशिष्ट और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने, उत्पादन बढ़ाने और बाजार उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। हापुड़ के उद्यमियों को भी अपने ओडीओपी उत्पादों को ट्रेड शो जैसे बड़े मंचों पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। शुक्रवार को हापुड़ के पापड़, टेक्सटाइल, और हैंडीक्राफ्ट के सामान को लेकर लोगों ने काफी जानकारी की।


इन्होंने लगाए हैं स्टॉल
ग्राम सलाई निवासी दिलकश जहां, पिलखुवा निवासी अवसार हुसैन, राधा देवी ने हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल लगाए हैं। पिलखुवा निवासी अर्जुन सिंघल, अथर्व अग्रवाल, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद नौशाद, राकेश कुमार, रिजवान ने टेक्सटाइल, कनिक केहर ने खादी कपड़ों, श्वेता माहेश्वरी ने सूट के स्टॉल लगाए हैं। इसके अलावा तीन निर्यातकों में फैशन लैब के आइटम, आटा चक्की का स्टॉल लगाया है। वहीं एचपीडीए की ओर से पहले आओ, पहले पाओ, मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना का स्टॉल लगाया गया है। इसके अलावा हापुड़ के पापड़ के स्टॉल यहां लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed