{"_id":"6ab6b8c7ae0162f902057314","slug":"grand-welcome-for-players-returning-after-winning-the-judo-championship-hapur-news-c-135-1-hpr1015-148983-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जूडो चैंपियनशिप जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जूडो चैंपियनशिप जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
विज्ञापन
सिंभावली के आरएसके इंटर कॉलेज में विजेता जूडो खिलाडिय़ों का स्वागत करते शिक्षक। संवाद
सिंभावली। सहारनपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में सिंभावली के आरएसके इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इस सफलता से जनपद के साथ-साथ मेरठ मंडल का भी नाम रोशन हुआ।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक अपने नाम किए। इनमें चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-17 बालक वर्ग के 66 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में अस्मा ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। महक ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में और निकिता ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। चिंटू, आशीष और नितिन ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए।
विद्यालय पहुंचने पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। इसमें प्रशिक्षकों का उचित मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता में हापुड़ के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार त्यागी, सुबोध त्यागी, चंद्रविजय चहल और अनिल यादव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।